Wednesday 16/ 09/ 2026 

स्पर्श एकेडमी में हर्षोल्लास एवं संस्कारपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन पर्वपूर्व जनप्रतिनिधियों को विधायक-सांसद की भांति पेंशन देने की मांगस्पर्श एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसपकड़ी रेंज में 24 घंटे में मगरमच्छ ‘उर्वशी’ का सफल रेस्क्यूपकड़ी रेंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कटान करते एक अभियुक्त गिरफ्तारस्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किलकटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रित
पुरस्कार

धूमधाम के साथ निकला श्री राधा कृष्ण यज्ञ का कलश  यात्रा

 

धरती पूर्वांचल की संवाददाता कतरारी

परतावल ब्लाक के बसहिया बुजुर्ग में मंगलवार को श्री राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ व कलश यात्रा बसहिया बुजुर्ग से मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। कन्याएं सिर पर कलश रख यज्ञ प्रांगण से निकलकर बसहिया बुजुर्ग , उर्दनी , अमावां , चन्दरपुर , से परतावल से होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची। कलश यात्रा में डीजे एवं भक्ति गीतों के साथ नाचते-झूमते हुए श्रद्धालु साथ-साथ महिलाएं मंगलगीत गाती हुई चल रही थी। यज्ञ प्रांगण पर कलश यात्रा पहुंचने के बाद हवन-पूजन एवं यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया । अतुल कुमार पटेल उर्फ गगन पटेल , प्रधान भगवती यादव , शम्भु शुक्ला , मुकेश त्रिपाठी , अभिषेक यादव , मनोज यादव महेश , प्रिंस , अम्बरीष पटेल , नरसिंह चौरसिया आदि लोग मजूद रहे।

Check Also
Close

[gtranslate]