Saturday 31/ 10/ 2026 

श्री श्री जन सेवा समिति 55 वर्षों से कर रहे है मां दुर्गा की मूर्ति स्थापनाहरियाली की ओर बढ़ते कदम: ग्रीन चौपाल ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशमिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने संभाली विद्यालय की कमान, कुमारी संगम बनीं एक दिन की प्रधानाचार्यपुण्यतिथि पर याद किऐ गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अक्षयबर सिंहइलेक्ट्रिक वाहन समय की जरूरत, बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहायकनिर्माण में अनियमितता को लेकर लोगों में आक्रोशस्पर्श एकेडमी में हर्षोल्लास एवं संस्कारपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन पर्वपूर्व जनप्रतिनिधियों को विधायक-सांसद की भांति पेंशन देने की मांगस्पर्श एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसपकड़ी रेंज में 24 घंटे में मगरमच्छ ‘उर्वशी’ का सफल रेस्क्यू
महराजगंज

महराजगंज मे 17 मार्च को राज्यपाल आनंदीबेन का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित

 

धरती पूर्वांचल की महराजगंज, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का दिनांक 17 मार्च 2025 को महराजगंज में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। जनपद आगमन के दौरान महामहिम राज्यपाल विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, भूमि पट्टा, आंगनवाड़ी किट और पोषण पोटली आदि का वितरण करेंगी।
महामहिम राज्यपाल का हेलिकॉप्टर सुबह 9:20 बजे पुलिस लाइन महराजगंज के हेलीपैड पर उतरेगा, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया जाएगा। पुलिस लाइन से वह जिला मुख्यालय परिसर में कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगी।
कार्यक्रम में उनके द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भूमिपट्टा, आंगनवाड़ी किट समेत अन्य योजनाओं के प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। साथ ही वह लाभार्थियों को संबोधित भी करेंगी। इसके उपरांत उनके द्वारा जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक भी किया जाएगा। दोपहर लगभग 12:10 बजे मा. राज्यपाल महोदय सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो जाएंगी।

Check Also
Close

[gtranslate]