Thursday 17/ 09/ 2026 

निर्माण में अनियमितता को लेकर लोगों में आक्रोशस्पर्श एकेडमी में हर्षोल्लास एवं संस्कारपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन पर्वपूर्व जनप्रतिनिधियों को विधायक-सांसद की भांति पेंशन देने की मांगस्पर्श एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसपकड़ी रेंज में 24 घंटे में मगरमच्छ ‘उर्वशी’ का सफल रेस्क्यूपकड़ी रेंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कटान करते एक अभियुक्त गिरफ्तारस्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
पुरस्कार

नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की धूमधाम से निकली कलश यात्रा 

 

 

धरती पूर्वांचल की संवाददाता कतरारी

परतावल ब्लाक अंतर्गत पिपरलाला मे नौ दिवसीय श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ का 501 कलश यात्रा गांव के समय माता मंदिर से रविवार को गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। इसमें कन्याएं सिर पर कलश रखकर मंदिर प्रांगण से निकलकर रुद्रपुर भालुही , महूअवा महूई , परसिया , बेलराई , कतरारी , भटहट होते हुए बरगदही से कलश में जल भरकर भटहट से गोधवाल से होते हुए मंदिर प्रांगण के यज्ञ स्थल तक पहुंची। कलश यात्रा में डीजे एवं भक्ति गीतों के साथ नाचते-झूमते हुए श्रद्धालु साथ-साथ महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चल रही थी। मंदिर पर कलश यात्रा पहुंचने के बाद हवन-पूजन एवं यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया। रात्रि में रामलीला मण्डली के सौजन्य से रामलीला का आयोजन किया गया है। मंदिर के प्रांगण में नौ दिनों तक चलने वाले शतचंडी महायज्ञ एवं राम कथा का कार्यक्रम दिन में 11 बजे से शाम चार बजे तक धार्मिक वक्ताओं द्वारा रामकथा का बोध कराया जाएगा। यज्ञाचार्य रंजीत पाण्डेय ( सोनू बाबा ) , मुख्य यजमान चंद्रभूषण पाण्डेय , सुधीर चन्द्र पाण्डेय , कलश यात्रा का शुभारंभ करते डिप्टी एस पी रूपेश श्रीवास्तव , रुद्रेश पाण्डेय , अवधेश पाण्डेय , सत्ते सिंह , ग्रामवासियों के साथ तमाम लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close

[gtranslate]