Wednesday 16/ 09/ 2026 

स्पर्श एकेडमी में हर्षोल्लास एवं संस्कारपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन पर्वपूर्व जनप्रतिनिधियों को विधायक-सांसद की भांति पेंशन देने की मांगस्पर्श एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसपकड़ी रेंज में 24 घंटे में मगरमच्छ ‘उर्वशी’ का सफल रेस्क्यूपकड़ी रेंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कटान करते एक अभियुक्त गिरफ्तारस्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किलकटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रित
पुरस्कार

NH-730 पर स्कॉर्पियो और स्कूटी की जोरदार टक्कर, युवक की हालत गंभीर

परतावल महाराजगंज
भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसिया के पास महराजगंज–गोरखपुर मार्ग (NH-730) पर शनिवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी चालक इकरार गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इकरार नमाज पढ़कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान महराजगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार के सिर में गंभीर चोट आ गई और वह सड़क पर गिर पड़े।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल उपचार के लिए परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक नशे की हालत में था। सूचना मिलते ही भिटौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोगों ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Check Also
Close

[gtranslate]