अन्य समाचारपरतावल
स्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

धरती पूर्वांचल की परतावल संवाददाता
स्पर्श एकेडमी, परसा बुजुर्ग, महराजगंज में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वेदव्यास के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलीत के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों को गुरु के महत्व एवं भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता से अवगत कराया गया।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. राजकुमार सिंह, ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि गुरु ही जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं तथा ज्ञान के प्रकाश से समाज का मार्गदर्शन करते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के उमा शंकर खरवार (Academic Administrator) एवं अमित मिश्रा (Office Manager) व शिक्षकगण मनीषा पटेल, विजय लक्ष्मी शुक्ला, संजना राय, नेहा, सलोनी राय, समीक्षा शुक्ला, समीक्षा सिंह, प्रीति, मानसी, कल्याणी उपाध्याय एवं अमेरिका गुप्ता सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने महर्षि वेदव्यास के जीवन, आदर्शों तथा गुरु-शिष्य परंपरा पर अपने विचार व्यक्त किए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया।
सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
