Thursday 17/ 09/ 2026 

निर्माण में अनियमितता को लेकर लोगों में आक्रोशस्पर्श एकेडमी में हर्षोल्लास एवं संस्कारपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन पर्वपूर्व जनप्रतिनिधियों को विधायक-सांसद की भांति पेंशन देने की मांगस्पर्श एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसपकड़ी रेंज में 24 घंटे में मगरमच्छ ‘उर्वशी’ का सफल रेस्क्यूपकड़ी रेंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कटान करते एक अभियुक्त गिरफ्तारस्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
परतावलमहराजगंज

निर्माण में अनियमितता को लेकर लोगों में आक्रोश

निर्माण में अनियमितता को लेकर लोगों में आक्रोश
अतिक्रमण के कारण भी राहगीरों को हो रही परेशानी, लोगों ने की मानक के अनुरूप निर्माण की मांग
परतावल संवाददाता।
नगर पंचायत परतावल में पिपराइच रोड से बभनौली की ओर जाने वाले लिंक मार्ग पर नाली निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का आरोप है कि नाली का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं होने से भविष्य में जलनिकासी की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली निर्माण के दौरान सड़क की स्थिति और जल निकासी के प्राकृतिक बहाव का भी ध्यान रखा जाना आवश्यक है। कई स्थानों पर नाली की दिशा और निर्माण को लेकर लोगों ने सवाल उठाए हैं।
वहीं, लिंक मार्ग पर जगह-जगह अतिक्रमण होने के कारण सड़क की चौड़ाई भी प्रभावित हो रही है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों सुधांशु, अमित, बन्हू, रुदल, मनोहर, अनिरुद्ध, राजेश एवं कृष्णबंधु ने नगर पंचायत प्रशासन से निर्माण कार्य की जांच कराने, नाली का निर्माण मानक के अनुरूप कराने तथा मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

Check Also
Close

[gtranslate]