Thursday 17/ 09/ 2026 

निर्माण में अनियमितता को लेकर लोगों में आक्रोशस्पर्श एकेडमी में हर्षोल्लास एवं संस्कारपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन पर्वपूर्व जनप्रतिनिधियों को विधायक-सांसद की भांति पेंशन देने की मांगस्पर्श एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसपकड़ी रेंज में 24 घंटे में मगरमच्छ ‘उर्वशी’ का सफल रेस्क्यूपकड़ी रेंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कटान करते एक अभियुक्त गिरफ्तारस्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
पुरस्कार

गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के रजत जयंती,शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान

जर्नलिस्ट एसोसिएशन के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर बदलते परिदृश्य में पत्रकारिता की चुनौतियाँ विषय पर गोष्ठी,सम्मान समारोह के साथ शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेन्द्र शुक्ल ने अपने उद्बोधन में डिजिटल के इस दौर में किसी समाचार की विश्वसनीयता को बड़ा संकट माना,वहीं सभा के अध्यक्ष गोरखपुर के मेयर डा.मंगलेश श्रीवास्तव ने पत्रकारों को समाज का आईना बताया, लखनऊ से आए वरिष्ठ पत्रकार कुमार हर्ष ने दुनियाँ में हो रहे युद्ध की विभीषिका पर अपने विचार रखे, प्रेस क्लब लखनऊ के पूर्व सचिव सुरेश बहादुर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार रमेश शुक्ल ने भी आज के हालात पर प्रकाश डाला
सम्मान समारोह में समाज के उन विभूतियों को सम्मानित किया गया जो समाज में अपनी महती भूमिका अदा की समारोह में लाइफटाइम अवार्ड्स अचीवमेंट के क्रम में वरिष्ठ पत्रकार महेश अश्क, शिक्षक कमलाकांत श्रीवास्तव एवं गोरखपुर की पूर्व हाकी खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय,ओलम्पियन प्रेम माया को दिया गया
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी संजय राय,समाजसेवी सुधा मोदी, रंगकर्मी अजित सिंह, डा.शेखर मुखर्जी, गायिका निधि श्रीवास्तवा,कृषि वैज्ञानिक डा.रामचेत चौधरी जी को प्रतिभा सम्मान दिया गया
इसके पूर्व सभा अध्यक्ष ने 25 वीं कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण के बाद 1999 के संस्थापक सदस्यों का अभिनन्दन संरक्षक रत्नाकर सिंह के नेतृत्व में हुआ

Check Also
Close

[gtranslate]