पुण्यतिथि पर याद किऐ गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अक्षयबर सिंह

धरती पूर्वांचल की श्यामदेउरवा संवाददाता
अक्षयबर सिंह भवन अक्षयबर सिंह मार्ग सिविल लाइन्स आवास पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के 37वीं पुण्यतिथि पर दीपप्रज्वलीत एवं पुष्प अर्पित कर अक्षयबर सिंह को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अक्षयबर सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट ने विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। उनके संघर्ष पूर्ण जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान दिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग और समर्पण देश की अमूल्य धरोहर है। ऐसे महापुरुषों का स्मरण नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा और समाज के प्रति अपने दायित्वों का बोध कराता है।
अक्षयबर सिंह पीजी कॉलेज के प्रबंधक कृष्ण मोहन सिंह ‘बबलू’ ने अपने बाबा को याद करते हुए बताया कि अक्षयबर सिंह वर्ष 1947 से 1967 तक लगातार पिपराइच विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनता के बीच रहकर क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किया। उनका जीवन जनसेवा, संघर्ष और प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण है।
पुण्यतिथि कार्यक्रम में संस्था के निदेशक अम्बरीष मल्ल ने कहा कि उनके नाना अक्षयबर सिंह ने मात्र 17 वर्ष की आयु में ही स्वतंत्रता आंदोलन में कदम रख दिया था। कम उम्र में देश की आजादी के लिए संघर्ष का रास्ता चुनना उनके साहस, राष्ट्रप्रेम और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।कृष्ण मोहन सिंह बबूल व समाजसेवी सुधीर चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि अक्षयबर सिंह का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके योगदान और विचारों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य एमएलसी व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ०ध्रमेद्र सिंह, देवनारायण उर्फ जी एम सिंह, विधायक महेन्द्र पाल सिंह, कृष्ण भान सिंह उर्फ किसान सिंह, अजय प्रताप सिंह पिन्टू, विधायक अनिल त्रिपाठी,शिव कुमार सिंह विव्की,अजित सिंह, विश्व मोहन सिंह, चन्द्र मोहन सिंह,आदि लोगों और अन्य उपस्थितजनों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अक्षयबर सिंह को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
