पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा धरमौली स्थित अकटहवा बगीचे में सोमवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला जिससे इलाके में हड़कम्प मच गया मृतक की पहचान धरमौली निवासी इजहार उर्फ भोलू उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह अकटहवा स्थित बगीचे में महुआ के पेड़ से युवक का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया स्थानीय लोगो ने जब यह दृश्य देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही परतावल चौकी की पुलिस मौके पे पहुंच गई बताया जा रहा है मृतक 3 साल बाद बाहर से घर लौटा था कुछ महीने पहले उसका एक्सीडेंट हुआ था उसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी इजहार छः भाइयों में चौथे नंबर पे था परिजनों के मुताबिक सोमवार भोर में शहरी करने के बाद वह घर से निकला था उसके कुछ देर बाद उसका शव बगीचे के पेड़ से लटकता मिला पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया घटना की जाँच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पे बुलाया गया इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया मामले में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है
