सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मृत्यु एक गंभीर रुप से घायल

धरती पूर्वांचल की परतावल संवाददाता
श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत ग्राम सभा सेमरा चंदौली के समीप रात लगभग 10 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मृत्यु हो गई तथा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों में राजन चौहान (निवासी: महंत अवैद्यनाथ नगर, वार्ड संख्या 15)आनंद चौहान (निवासी: महंत अवैद्यनाथ नगर, वार्ड संख्या 15) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।तबारक (निवासी: ग्राम सभा परसा खुर्द, थाना भिटौली) की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई।अरमान को गंभीर अवस्था में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।