लेखपाल को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

धरती पूर्वांचल की इंदरपुर कप्तानगंज संवाददाता
पडरौना (कुशीनगर): तहसील पडरौना के मडार विंदवलिया गांव में तैनात लेखपाल विनय सिंह को गोरखपुर एंटी करप्शन टीम ने दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल पर आरोप है कि वह आबादी की जमीन पर नाम चढ़ाने के लिए फरियादी से घूस की मांग कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की थी। तय योजना के तहत जैसे ही लेखपाल ने फरियादी से दस हजार रुपये की रिश्वत ली, मौके पर मौजूद टीम ने उन्हें पकड़ लिया। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।गिरफ्तार लेखपाल को टीम अपने साथ लेकर गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं आमजन ने एंटी करप्शन टीम की इस तत्परता की सराहना की है।