अन्य समाचार
आंधी-तूफान से बिजली का पोल गिरा, दुर्घटना की आशंका
धरती पूर्वांचल की कमला संवाददाता
बसहिया बुजुर्ग। क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान के कारण ग्राम चंदरपुर स्थित निधि HP गैस एजेंसी के पास एक बिजली का पोल गिर गया। पोल का तार सड़क पर फैल जाने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है। रात के समय इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों एवं राहगीरों से विशेष सावधानी बरतें ।
