स्पर्श एकेडमी में पाँच दिवसीय समर कैंप का सफल समापन

धरती पूर्वांचल की परतावल संवाददाता
स्पर्श एकेडमी, परसा बुजुर्ग, में
स्पर्श एकेडमी द्वारा आयोजित “Summer Camp 2026” सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। 21 मई से 25 मई 2026 तक आयोजित इस पांच दिवसीय समर कैंप में Nursery से Class 5 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक प्रतिभा को निखारने एवं शिक्षा के साथ संस्कार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कैंप में विशेष रूप से Food Without Fire, Yoga एवं Cultural Activities आकर्षण का केंद्र रहीं।
Food Without Fire गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने बिना आग के स्वादिष्ट एवं हेल्दी व्यंजन बनाना सीखा, वहीं Yoga गतिविधियों ने बच्चों को स्वास्थ्य, अनुशासन एवं मानसिक एकाग्रता का संदेश दिया। Cultural Activities के अंतर्गत Dance, Music एवं अन्य प्रस्तुतियों ने बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को नई पहचान दी।
इसके अतिरिक्त Art & Craft, Sports, Computer Learning, Indoor एवं Outdoor Games जैसी गतिविधियों में भी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को Certificate प्रदान किए गए तथा स्वादिष्ट भोजन के साथ कैंप का समापन हर्षोल्लास के वातावरण में हुआ।
इस सफल आयोजन में प्रिंसिपल हरपत प्रजापति,कार्यक्रम समन्वयक अम्बरीश सिंह के कुशल मार्गदर्शन, उमा शंकर खरवार (Academic Administrator), अमित मिश्रा (Office Manager) एवं सभी शिक्षकगण— मनीषा पटेल, विजय लक्ष्मी शुक्ला, संजना राय, नेहा, अमृता उपाध्याय, सलोनी राय और अमेरिका गुप्ता के पूर्ण सहयोग का विशेष योगदान रहा।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के उत्कृष्ट सहयोग से यह Summer Camp 2026 विद्यालय के लिए एक प्रेरणादायक एवं यादगार आयोजन साबित हुआ।
स्पर्श एकेडमी भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे रचनात्मक एवं शिक्षाप्रद कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।