Saturday 01/ 08/ 2026 

स्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किलकटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रितनगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 11 में विकास कार्यों का निरीक्षणवन महोत्सव सप्ताह में ग्रीन चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्पनव निर्मित सड़क और नाली निर्माण पर उठे सवालआंधी-तूफान से बिजली का पोल गिरा, दुर्घटना की आशंकाआईडीए सहजनवा शाखा द्वारा सीडीई एवं बेसिक इम्प्लांटोलॉजी कार्यक्रम का सफल आयोजन
महराजगंज

अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पकड़ी रेंज वन विश्राम भवन में एक स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन


धरती पूर्वांचल की महराजगंज संवाददाता
अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पकड़ी रेंज वन विश्राम भवन में एक स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन पकड़ी रेंज स्टाफ एवं KMC मेडिकल कॉलेज के अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रमिकों और स्थानीय नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर जांच सहित विभिन्न प्रकार की चिकित्सीय सेवाओं का लाभ उठाया। चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना था।स्थानीय प्रशासन और वन विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर को लोगों ने सराहा और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता जताई।अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर इस प्रकार का आयोजन न केवल श्रमिकों के प्रति सम्मान प्रकट करता है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को भी बढ़ावा देता है।उक्त कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में वन विभाग के क्षेत्रीय वनाधिकारी श्री सुशांत मणि त्रिपाठी जी, वन दरोगा विपुल कुमार मिश्रा, वन रक्षक विक्रांत सिंह, वन्यजीव रक्षक शशि चौधरी एवं अन्य वन कर्मीगण उपस्थित रहे व KMC चिकित्सालय से डॉक्टर देव, डाक्टर हेमंत भारद्वाज, डाक्टर अमान खान, डाक्टर रूपाली यादव एवं हॉस्पिटल के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे ।

Check Also
Close

[gtranslate]