महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता: 101 खोए मोबाइल बरामद

धरती पूर्वांचल की धरमौली संवाददाता
महराजगंज, 23 अप्रैल 2026: पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल नेतृत्व में महराजगंज पुलिस ने एक बार फिर तकनीकी दक्षता और सक्रिय कार्यशैली का परिचय दिया है।जनपद में चलाए गए विशेष अभियान के तहत सर्विलांस सेल ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से कुल 101 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।सर्विलांस टीम ने IMEI नंबर आधारित ट्रैकिंग, आधुनिक तकनीकी टूल्स और गहन निगरानी के जरिए विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन को ट्रेस कर उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाया।गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी मोबाइल मालिकों को बुलाकर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके फोन सुपुर्द कर दिए गए।अपने मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने महराजगंज पुलिस, विशेष रूप से एसपी शक्ति मोहन अवस्थी का आभार व्यक्त किया।इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाने या सर्विलांस सेल में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।बरामदगी में शामिल टीम: कांस्टेबल ग्रेड-बी शिवानंद पासवान, मुख्य आरक्षी चंद्रशेखर यादव, राजकुमार राजभर, आलोक पांडेय, आरक्षी सुधीर कुमार यादव, सूरज गुप्ता और नीरज कुमार गोंड ने इस अभियान में अहम भूमिका निभाई।मोबाइल गुम होने के प्रमुख कारण: भीड़भाड़ वाले बाजारों में गिरना, यात्रा के दौरान वाहन में छूट जाना, जेब से गिरना, पार्क या सार्वजनिक स्थानों पर भूल जाना, शादियों व कार्यक्रमों में गिरना, नशे की स्थिति में खोना और बच्चों द्वारा कहीं छोड़ देना जैसे कारण सामने आए हैं। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और अपने मोबाइल की सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने की अपील की है।