Saturday 01/ 08/ 2026 

स्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किलकटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रितनगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 11 में विकास कार्यों का निरीक्षणवन महोत्सव सप्ताह में ग्रीन चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्पनव निर्मित सड़क और नाली निर्माण पर उठे सवालआंधी-तूफान से बिजली का पोल गिरा, दुर्घटना की आशंकाआईडीए सहजनवा शाखा द्वारा सीडीई एवं बेसिक इम्प्लांटोलॉजी कार्यक्रम का सफल आयोजन
अन्य समाचारपरतावल

परतावल चौराहे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेला-डंपर की टक्कर में चालक की मौत

 

धरती पूर्वांचल की धरमौली संवाददाता

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल मुख्य चौराहे पर शुक्रवार भोर करीब 2 बजे एक भीषड़ सड़क हादसा हो गया तेज रफ्तार ट्रेला और डंपर की आमने सामने भीषड़ टक्कर में दोनों बाहन पलट गए जिसमें एक चालक की मौके पे ही मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेला सं० ( HR 63 LC 0052 ) कप्तानगंज की ओर से आ रहा था जबकि डंपर सं० ( UP79AT5990 ) गोरखपुर की ओर से आ रहा था बताया जा रहा है ट्रेला की गति काफी तेज थी और उसे पनियरा के तरफ जाना था।
इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर को देखकर चालक अचानक वाहन को महराजगंज की ओर मोड़ दिया जिससे दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई टक्कर इतना भीषड़ था कि दोनों गाड़िया पलट गई हादसे के बीच ट्रेला पर रिफाइंड तेल लदा था।
जबकि डंपर खाली बताया जा रहा है इस भीषण टक्कर के दौरान एक जूस की दुकान भी चपेट में आ गया जिससे पूरी दुकान क्षतिग्रस्त हो गई घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पे पहुंची और ट्रेला चालक को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र परतावल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
खबर लिखी जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी वही डंपर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया पुलिस जांच में जुटी है इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Check Also
Close

[gtranslate]