परतावल में धूमधाम से मनाया गया हनुमान प्राकटयोत्सव व भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

धरती पूर्वांचल की परतावल संवाददाता
नगर पंचायत परतावल के पिपराईच रोड स्थित हनुमान मंदिर में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ हनुमान प्राकटयोत्सव दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और “जय श्री राम” व “जय हनुमान” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में राजू उपाध्याय, विजय वर्मा, जय सोनी, बासुकीनाथ वर्मा, राजकुमार वर्मा, दीपक वर्मा, जनार्दन चौरसिया, मनीष गुप्ता, राजू वर्मा, यशवंत वर्मा, रविंद्र गुप्ता, सनी शर्मा, विनोद चौरसिया, अमित कुमार सिंह एवं प्रदीप मोदनवाल सहित कई लोगों का विशेष योगदान रहा।