Saturday 01/ 08/ 2026 

स्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किलकटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रितनगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 11 में विकास कार्यों का निरीक्षणवन महोत्सव सप्ताह में ग्रीन चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्पनव निर्मित सड़क और नाली निर्माण पर उठे सवालआंधी-तूफान से बिजली का पोल गिरा, दुर्घटना की आशंकाआईडीए सहजनवा शाखा द्वारा सीडीई एवं बेसिक इम्प्लांटोलॉजी कार्यक्रम का सफल आयोजन
पुरस्कार

बसंत पंचमी पर Sparsh Academy में ज्ञान की देवी माँ सरस्वती का भव्य पूजन

 

धरती पूर्वांचल की परतावल संवाददाता

परसा बुजुर्ग, महाराजगंज।
Sparsh Academy में शिक्षा के पावन पर्व बसंत पंचमी के अवसर पर माँ सरस्वती पूजन का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने माँ सरस्वती को फूल-फल अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा ज्ञान, विवेक एवं सद्बुद्धि की कामना की।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय परिसर में सत्यनारायण कथा, हवन एवं आरती का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक डॉ. राज कुमार सिंह ने अध्यापकों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार प्रदान किए तथा विद्यार्थियों को कक्षा अध्यापकों के माध्यम से शैक्षणिक सामग्री भेंट की। कार्यक्रम के समापन पर सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से उमा शंकर खरवार, नेहा, संजना राय, कल्याणी उपाध्याय, विजय लक्ष्मी शुक्ला, अमित मिश्रा, अमेरिका गुप्ता (डब्लू), प्रीति यादव, प्रियंका सिंह, अमृता, मनीषा पटेल, बिंदेश्वरी मिश्रा तथा मोहसिन शामिल रहे।

Check Also
Close

[gtranslate]