Saturday 01/ 08/ 2026 

स्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किलकटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रितनगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 11 में विकास कार्यों का निरीक्षणवन महोत्सव सप्ताह में ग्रीन चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्पनव निर्मित सड़क और नाली निर्माण पर उठे सवालआंधी-तूफान से बिजली का पोल गिरा, दुर्घटना की आशंकाआईडीए सहजनवा शाखा द्वारा सीडीई एवं बेसिक इम्प्लांटोलॉजी कार्यक्रम का सफल आयोजन
पुरस्कार

पकड़ी रेंज में वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा पर जागरूकता अभियान

धरती पूर्वांचल की महराजगंज संवाददाता
पकड़ी रेंज के अंतर्गत ऊसरहवा वनटांगिया नर्सरी में दिनांक 18 जनवरी 2026 को वन विभाग एवं वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) के संयुक्त तत्वावधान में वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को वन एवं वन्यजीव संरक्षण के महत्व से अवगत कराना, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु स्व-सहायता समूह (सेल्फ हेल्प ग्रुप) गठन के लिए प्रेरित करना तथा स्थानीय लोगों को वन्यजीव अपराधों की रोकथाम, जैव विविधता संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय वनाधिकारी श्री सुशांत मणि त्रिपाठी ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की प्रमुख धाराओं की जानकारी देते हुए बताया कि शिकार, अवैध कटान, वन्यजीवों की तस्करी एवं उनके अंगों का व्यापार गंभीर अपराध हैं, जिन पर कठोर दंड का प्रावधान है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को दें।
वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के प्रतिनिधियों ने वन्यजीव अपराधों के आधुनिक तरीकों एवं उनसे निपटने के उपायों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जागरूक नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से ही वन्यजीव अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।कार्यक्रम में वनों के महत्व, जलवायु संतुलन में उनकी भूमिका तथा भावी पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्व-सहायता समूह गठन में रुचि दिखाई।
वन विभाग ने भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता अभियानों के आयोजन का आश्वासन देते हुए कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से ही वन एवं वन्यजीव संरक्षण को प्रभावी बनाया जा सकता है।

Check Also
Close

[gtranslate]