गर्म कपड़े पाकर खिल उठे जरुरतमंद व असहायो के चेहरे

धरती पूर्वांचल की कतरारी संवाददाता
परतावल क्षेत्र अंतर्गत गोधवल चौराहे पर एक मानवता की मिसाल पेश की गई। रामस्वरुप गुप्ता ने ठंड से ठिठुरते हुए जरूरतमंद और असहाय लोगों को कंबल दान किए और उन्हें जलपान भी कराया। इस नेक काम से वहां उपस्थित सभी लोग ने भूरी-भूरी प्रसंशा कि,मौजूद रहे आगंतुको उन्होंने रामस्वरुप गुप्ता के इस पुनीत कार्य की सराहना की।
गोधवल चौराहा पर जैसे ही कंबल वितरित किए गए, लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। ठंड के मौसम में जहां जरुरतमंद के पास गर्म कपड़े नहीं होते, उनकी मदद करके न केवल उन्हें राहत दी, बल्कि उनके मनोबल को भी ऊंचा किया। कंबल मिलने के बाद,कंबल को लेकर बैठे लोग,इस दान से सुकून महसूस किया और गर्म कपड़े मिलने से उनके शरीर को राहत मिली।आए हुऐ अतिथियो को जलपान भी कराया गया।
इस कार्य के दौरान रामस्वरुप गुप्ता ने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के लिए किए जाते हैं। इस नेक काम से समाज के लोग एक-दूसरे की मदद करने के लिए प्रेरित होंगे और इस ठंड में असहायों को सहारा मिलेगा।समाज के हर वर्ग के लोगों ने इस कार्य को सराहा और कहा कि ऐसी पहलें समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करती हैं। सहयोग का कोई मौसम नहीं होता, यह हमेशा जरूरी होता है।
इस अवसर पर रामस्वरुप गुप्ता, ममता गुप्ता, अनिल गुप्ता, सलोनी गुप्ता, मनीष कुमार, अमन गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
