Wednesday 16/ 09/ 2026 

स्पर्श एकेडमी में हर्षोल्लास एवं संस्कारपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन पर्वपूर्व जनप्रतिनिधियों को विधायक-सांसद की भांति पेंशन देने की मांगस्पर्श एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसपकड़ी रेंज में 24 घंटे में मगरमच्छ ‘उर्वशी’ का सफल रेस्क्यूपकड़ी रेंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कटान करते एक अभियुक्त गिरफ्तारस्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किलकटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रित
अन्य समाचारपरतावल

नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 2 बल्लभ नगर तिवारी टोला में नालियां जाम, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

परतावल (महराजगंज)।
नगर पंचायत परतावल की सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। वार्ड नंबर 2 बल्लभ नगर तिवारी टोला में नालियां पूरी तरह जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल गया है। इससे क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को हो रही है, जिन्हें रोजाना इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पंचायत और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नालियों में भरा गंदा पानी संक्रामक बीमारियों को खुला निमंत्रण दे रहा है। वहीं सड़क पर फैली गंदगी और फिसलन के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराई जाए और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए। जिम्मेदार विभागों की उदासीनता से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Check Also
Close

[gtranslate]