Saturday 01/ 08/ 2026 

स्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किलकटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रितनगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 11 में विकास कार्यों का निरीक्षणवन महोत्सव सप्ताह में ग्रीन चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्पनव निर्मित सड़क और नाली निर्माण पर उठे सवालआंधी-तूफान से बिजली का पोल गिरा, दुर्घटना की आशंकाआईडीए सहजनवा शाखा द्वारा सीडीई एवं बेसिक इम्प्लांटोलॉजी कार्यक्रम का सफल आयोजन
पुरस्कार

शिक्षा समाज व राष्ट्र निर्माण की मूल आधारशिला

धरती पूर्वांचल की श्यामदेउरवा संवाददाता

परतावल क्षेत्र स्थित अक्षयबबर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज नटवा जंगल में बीएड मे नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रबंधक कृष्ण मोहन सिंह बबलू द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम नहीं, बल्कि समाज एवं राष्ट्र निर्माण की मूल आधारशिला है। विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चन्द्र पाण्डेय ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करते हुए कहा कि छात्रों-छत्राओं को उच्च शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को आत्मसात कर देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।कार्यक्रम में पहुंचे कॉलेज के निदेशक अम्बरीष मल्ल ने भी सरस्वती पूजा के उपरांत अपने संबोधन में विद्यार्थियों को सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बीएड का पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को न केवल शिक्षण कौशल प्रदान करता है, बल्कि नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारियों का भी बोध कराता है।कार्यक्रम में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के सम्मान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं। अंजली सिंह, खुशबू निषाद, नेहा गुप्ता, बिभा गुप्ता, नेहा मौर्य और सरिता चौहान ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें राष्ट्रगान का सामूहिक गायन विशेष आकर्षण रहा।कॉलेज के प्राचार्य हरेकृष्ण सिंह ने पुष्प वर्षा करके सभी नवागंतुक विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षकों का उद्देश्य हर छात्र को उत्कृष्ट शिक्षक बनाना है। सभी छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान किया गया।कार्यक्रम में डॉ. चन्दन विश्वकर्मा, राजेश प्रताप सिंह, साधना चौधरी और अन्नपूर्णा सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रही।

Check Also
Close

[gtranslate]