Saturday 01/ 08/ 2026 

स्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किलकटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रितनगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 11 में विकास कार्यों का निरीक्षणवन महोत्सव सप्ताह में ग्रीन चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्पनव निर्मित सड़क और नाली निर्माण पर उठे सवालआंधी-तूफान से बिजली का पोल गिरा, दुर्घटना की आशंकाआईडीए सहजनवा शाखा द्वारा सीडीई एवं बेसिक इम्प्लांटोलॉजी कार्यक्रम का सफल आयोजन
पुरस्कार

ASPM पब्लिक स्कूल ने अंतर–विद्यालयी खेल प्रतिस्पर्धा में मारी बाजी

धरती पूर्वांचल की कतरारी संवाददाता
उदय पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित अंतर–विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में ASPM पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ अपने नाम कीं। विद्यालय की सीनियर कबड्डी टीम ने बेहतरीन टीम–समन्वय और रणनीति का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम के खिलाड़ी—दीपक यादव, अरुण सहानी, निपेन्द्र यादव, आदित्य जैसवाल, दिवाकर यादव, रौनित पासवान, मनबाग यादव, आदित्य गुप्ता, सूरज विश्वकर्मा, चिन्मय पाण्डेय और कुनाल निषाद—अपनी ऐतिहासिक जीत के लिए विशेष बधाई के पात्र हैं।
एथलेटिक्स में भी विद्यालय का प्रदर्शन अत्यंत उत्कृष्ट रहा। सीनियर लॉन्ग जंप में कुनाल निषाद ने प्रथम स्थान, जबकि अबु हाम्ज़ा और शिवकुमार मद्धेशिया ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया।जूनियर वर्ग में कशिश चौहान ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाते हुए लॉन्ग जंप, शॉट पुट, और रेस—तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।बालिका वर्ग में भी ASPM की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रिया ने जूनियर रेस में तृतीय स्थान, दिव्या ने शॉट पुट में तृतीय स्थान, जबकि प्रिया ने ही शॉट पुट थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
इसी क्रम में लड़कों के शॉट पुट थ्रो में आदित्य शर्मा प्रथम, नीरज प्रजापति तृतीय, तथा सीनियर वर्ग में आदित्य विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहे।इन सभी उपलब्धियों के पीछे विद्यालय का सुदृढ़ मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जयमाला मल्ल, उप–प्रधानाचार्य अमित सर, तथा समर्पित शिक्षक पूजा जायसवाल मैम और अनिल सर द्वारा छात्रों को दी गई प्रेरणा, प्रशिक्षण और अनुशासित संचालन की सभी ने सराहना की।ASPM पब्लिक स्कूल के छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है।

Check Also
Close

[gtranslate]