परतावल
वार्ड नं0 12 में लिंक रोड बदहाल, लोगों का चलना हुआ मुश्किल

नगर पंचायत परतावल में गोरखपुर–महराजगंज मार्ग से जुड़ा लिंक रोड वार्ड नं0 12 भगत सिंह वार्ड में रोड पूरी तरह से टूट चुका है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है।स्थानीय निवासी विनोद कुमार गुप्ता, राजेंद्र, भगवती, बुधनी सिंह, धर्मेंद्र और चंदन ने बताया कि रोड की स्थिति बेहद खराब है। बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भर जाता है जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि आमजन को राहत मिल सके।