नगर पंचायत परतावल पिपराइच रोड से निकला लिंक रोड बदहाल, ग्रामीणों को भारी परेशानी

धरती पूर्वांचल की परतावल।
नगर पंचायत परतावल पिपराइच रोड पर स्थित महंत अवैद्यनाथ नगर से निकलने वाला लिंक रोड जो बभनौली, नगरौली, बसहिया बुजुर्ग और रामपुर उपाध्याय जैसे कई गांवों को जोड़ता है, पूरी तरह बदहाल हो चुका है।रोड पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान यह गड्ढे कीचड़ और पानी से भर जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के किनारों की सफाई लंबे समय से नहीं हुई है, जिसके कारण जलभराव और गंदगी की समस्या बनी रहती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से रोड की शीघ्र मरम्मत और सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।