राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में ए.पी.एम. एकेडमी के छात्र शुभम ने प्राप्त किया तृतीय स्थान

धरती पूर्वांचल की कतरारी संवाददाता
गोरखपुर के बाबा गम्भीरनाथ सभागार, तारामंडल में आयोजित भव्य कार्यक्रम “राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव 2025 के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय स्तर की पेंटिंग प्रतियोगिता “अभिव्यंजन” में ए.पी.एम. एकेडमी पिपरालाल के प्रतिभाशाली छात्र शुभम कन्नौजिया ने अपनी कला और सृजनशीलता का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।
यह प्रतियोगिता अभियान थिएटर ग्रुप, गोरखपुर एवं भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से प्रतिभागियों ने भाग लिया।
दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में शुभम को मंच पर प्रमाण पत्र एवं ₹1100/- की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
उनकी इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष और गर्व का माहौल है। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव जी ने शुभम को आशीर्वाद देते हुए कहा कि –
“शुभम की यह सफलता न केवल एपीएम एकेडमी बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने यह सिद्ध किया है कि परिश्रम, लगन और रचनात्मक सोच से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।”
विद्यालय के डायरेक्टर श्री रूपेश कुमार श्रीवास्तव जी ने भी शुभम को बधाई देते हुए कहा –
“हमारे छात्र शुभम ने अपनी कला से विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनकी मेहनत और समर्पण हम सबके लिए प्रेरणादायक है। हम आशा करते हैं कि वे भविष्य में और भी ऊँचाइयाँ हासिल करेंगे।”
पूरे विद्यालय परिवार ने शुभम कन्नौजिया की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की है।
