ए.पी.एम. एकेडमी के छात्र छात्राओं ने फिर से मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा

धरती पूर्वांचल की कतरारी संवाददाता
“वन्यजीव सप्ताह -2025” के अंतर्गत शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणि उद्यान ,गोरखपुर (गोरखपुर चिड़ियाघर) में दिनांक 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2025 तक आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में ए.पी.एम. एकेडमी, महाराजगंज के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पुरस्कार प्राप्त किए। इन सभी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। ए.पी.एम. एकेडमी के निदेशक श्री रूपेश कुमार श्रीवास्तव जी ने विद्यार्थियों को शुभकामनायें देते हुए बताया कि हम सभी को यह बताते हुए अत्यंत गर्व है कि हमारे विद्यार्थियों ने नौ अलग-अलग विधाओं की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 27 में से 20 पुरस्कार अर्जित किया है । रंगोली प्रतियोगिता में शिवांशु कुमार (कक्षा VI) ने द्वितीय स्थान तथा सुकन्या शर्मा (कक्षा IX) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्राफ्ट प्रतियोगिता में श्रेया विश्वकर्मा (कक्षा IX) ने द्वितीय स्थान, जबकि शुभम कन्नौजिया (कक्षा VI) और शिवांशु कुमार (कक्षा VI) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में अन्वी तिवारी (कक्षा V) ने द्वितीय तथा खुशबू खातून (कक्षा VIII) ने तृतीय स्थान हासिल किया। मास्क मेकिंग प्रतियोगिता में प्राची वर्मा (कक्षा VIII) ने प्रथम, शालू चौधरी (कक्षा IX) ने द्वितीय और श्रेया विश्वकर्मा (कक्षा IX) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कविता लेखन प्रतियोगिता में शालू चौधरी (कक्षा IX) ने प्रथम तथा अनुपमा सिंह (कक्षा XI) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में आरोही पांडेय (कक्षा IX) ने प्रथम, अनुपमा सिंह (कक्षा XI) ने द्वितीय और प्राची वर्मा (कक्षा VIII) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोगो मेकिंग प्रतियोगिता में आकांक्षा पासवान (कक्षा V) ने द्वितीय और अविनाश यादव (कक्षा VI) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में श्रेया विश्वकर्मा (कक्षा IX) ने प्रथम और शिवांशु कुमार (कक्षा VI) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सभी विजेता छात्र-छात्राओं को श्री विकास यादव (IFS), निदेशक, शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणि उद्यान, गोरखपुर तथा डॉ. योगेश प्रताप सिंह, उपनिदेशक द्वारा सम्मानित किया गया। दोनों अधिकारियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि इनकी यह उपलब्धियाँ न केवल विद्यालय के गौरव को बढ़ाती हैं बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। ए.पी.एम. एकेडमी के निदेशक श्री रूपेश कुमार श्रीवास्तव जी,प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने कहा कि हमारे छात्र-छात्राओं की प्रतिभा, परिश्रम और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। विद्यालय के चेयरमैन एवं गोरखपुर के महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के बच्चे लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर रहे हैं कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और विद्यालय निरन्तर इन प्रतिभाओं को निखारने के लिये सभी संभव प्रयास कर रहा है।
