Wednesday 16/ 09/ 2026 

स्पर्श एकेडमी में हर्षोल्लास एवं संस्कारपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन पर्वपूर्व जनप्रतिनिधियों को विधायक-सांसद की भांति पेंशन देने की मांगस्पर्श एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसपकड़ी रेंज में 24 घंटे में मगरमच्छ ‘उर्वशी’ का सफल रेस्क्यूपकड़ी रेंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कटान करते एक अभियुक्त गिरफ्तारस्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किलकटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रित
अन्य समाचार

प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का निरीक्षण शिकायतकर्ता के शिकायत पर उप जिलाधिकारी द्वारा किया गया

धरती पूर्वांचल की इंदरपुर कप्तानगंज संवाददाता
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज के परिसर में स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का निरीक्षण शिकायतकर्ता के शिकायत के अनुसार किसी अन्य फर्म पर अवैध रूप से जन औषधि केन्द्र का संचालित हो रहा है तथा बाहरी प्रतिबंधित दवाओं की विक्री बिना किसी बिल के किए जाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता व जिला औषधि निरीक्षक प्रदीप कुमार पाण्डेय ने घंटों तक गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि फर्म के प्रोपराइटर समीर खेतान थे तथा उक्त औषधि केन्द्र पर फार्मासिस्ट का पेपर नितीन खेतान के नाम से थे जो के दौरान उपस्थित रहे। इसके उपरांत औषधियों का भी गहन निरीक्षण किया गया जिसमें 5 पांच औषधियों का नमूना भी लिया गया।

इस संबंध में औषधि निरीक्षक प्रदीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि शिकायत के आधार पर उक्त केन्द्र का निरीक्षण किया गया आवश्यक कागजात व पांच दवाओं का सैम्पलिंग लेकर उच्च अधिकारियों को प्रेषित की गयी है। उच्चाधिकारियों के आदेश के क्रम में आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

Check Also
Close

[gtranslate]