पुरस्कार
स्पर्श एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

धरती पूर्वांचल की परतावल संवाददाता
स्पर्श एकेडमी, परसा बुजुर्ग, महाराजगंज में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झंडारोहण से हुई जिसे डायरेक्टर डॉ. राज कुमार सिंह ने संपन्न किया।संस्थापक श्रीमती चांद काली जी ने हर वर्ष की भांति नन्हे-मुन्ने बच्चों को बैग भेंट किए। सरस्वती वंदना, देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण, नाटक और मोबाइल के दुष्प्रभाव पर प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया।सभी प्रतिभागियों को शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमृता , हरिकेश यादव, प्रियंका , संजना राय, नेहा, मनीषा पटेल, प्रीति यादव, विजय लक्ष्मी शुक्ला, कल्याणी उपाध्याय सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे
