Wednesday 16/ 09/ 2026 

स्पर्श एकेडमी में हर्षोल्लास एवं संस्कारपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन पर्वपूर्व जनप्रतिनिधियों को विधायक-सांसद की भांति पेंशन देने की मांगस्पर्श एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसपकड़ी रेंज में 24 घंटे में मगरमच्छ ‘उर्वशी’ का सफल रेस्क्यूपकड़ी रेंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कटान करते एक अभियुक्त गिरफ्तारस्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किलकटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रित
अन्य समाचार

प्रजापति होम्योपैथिक सेवाश्रम क्लीनिक का भव्य उद्घाटन संपन्न

धरती पूर्वांचल की — संवाददाता, कतरारी

सिहाभार (खैराती चौराहा): प्रजापति होम्योपैथिक सेवाश्रम क्लीनिक का भव्य उद्घाटन आज एक गरिमामयी समारोह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन कर क्लीनिक का विधिवत उद्घाटन किया।

अपने संबोधन में श्री श्रीवास्तव ने कहा, “स्वस्थ समाज की नींव एक मजबूत चिकित्सा प्रणाली पर टिकी होती है। होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति न केवल प्रभावशाली है, बल्कि सुरक्षित भी है। ऐसे में यह क्लीनिक निश्चित रूप से क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित होगा।”

क्लीनिक के संस्थापक श्री सुखारी प्रजापति ने जानकारी दी कि यह सेवाश्रम निःशुल्क परामर्श और नाममात्र शुल्क पर औषधि वितरण की सुविधा के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए समर्पित रहेगा। यहां अनुभवी होम्योपैथिक चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जाएगा।

विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ पत्रकार दैनिक जागरण के श्री सुधीर चंद्र पांडेय और धरती पूर्वांचल के संपादक अमित मिश्रा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भोलेनाथ, गोविंद साहनी, अभिषेक, तथा भारतीय युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close

[gtranslate]