Sunday 02/ 08/ 2026 

स्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किलकटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रितनगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 11 में विकास कार्यों का निरीक्षणवन महोत्सव सप्ताह में ग्रीन चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्पनव निर्मित सड़क और नाली निर्माण पर उठे सवालआंधी-तूफान से बिजली का पोल गिरा, दुर्घटना की आशंकाआईडीए सहजनवा शाखा द्वारा सीडीई एवं बेसिक इम्प्लांटोलॉजी कार्यक्रम का सफल आयोजन
अन्य समाचार

विश्व युवा कौशल दिवस 2025 में आयोजित चित्र प्रदर्शनी का जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा अवलोकन किया गया

 

धरती पूर्वांचल की निचलौल महराजगंज , संवाददाता

महाराजगंज । विश्व युवा कौशल दिवस 2025 में आयोजित चित्र प्रदर्शनी का जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा अवलोकन किया गया। विश्व युवा कौशल दिवस आयोजन उ०प्र० कौशल विकास मिशन महराजगंज के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जनपद स्तर पर विभिन्न आई०टी०आई० द्वारा प्रदर्शनी लगाकर किया गया जिसका शुभारम्भ जिलाधिकारी द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने विभिन्न स्टालों पर जाकर आईटीआई और पॉलिटेक्निक छात्र–छात्राओं द्वारा निर्मित मॉडल व उत्पादों को देखा और उनका उत्साहवर्धन किया। जिलाधिकारी ने छात्र–छात्राओं को निर्मित मॉडल को आर्थिक दृष्टि से व्यवहारिक बनाने और अपने मॉडल व उत्पादों के पेटेंट हेतु प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के युवाओं में अपार क्षमता है, आवश्यकता उन्हें सही मंच प्रदान करने और सही दिशा देने की है। इस संदर्भ में उन्होंने आईटीआई प्राचार्य को प्रतिष्ठित कंपनियों से समन्वय कर छात्र–छात्राओं को बेहतर मंच प्रदान करवाने का निर्देश दिया। आयोजित कार्यक्रम में जनपद में उत्कृष्ठ योगदान देने वाले 10 प्रशिक्षण प्रदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा 10 युवाओं को जो पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर अच्छे वेतनमान पर रोजगार कर रहे हैं, उनको “स्किल यूथ आवर्ड” देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया तथा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मा० रविकान्त पटेल जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में नोडल प्रधानाचार्य मसूद इशरत, दुर्गेश श्रीवास्तव प्रधानाचार्य आई०टी०आई० महराजगंज, राजेश सिंह प्रबन्धक, गरु गोरखनाथ महाविद्यालय घुघली, अरविन्द प्रकाश पाठक, अभिषेक सिंह गंगवार, पुनीत कुमार गुप्ता, उ०प्र० कोशल विकास मिशन, श्री इशान प्रकाश, जिला सेवायोजन अधिकारी व समस्त प्राईवेट आई०टी०आई० के प्रबन्धक / प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

Check Also
Close

[gtranslate]