Sunday 02/ 08/ 2026 

स्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किलकटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रितनगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 11 में विकास कार्यों का निरीक्षणवन महोत्सव सप्ताह में ग्रीन चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्पनव निर्मित सड़क और नाली निर्माण पर उठे सवालआंधी-तूफान से बिजली का पोल गिरा, दुर्घटना की आशंकाआईडीए सहजनवा शाखा द्वारा सीडीई एवं बेसिक इम्प्लांटोलॉजी कार्यक्रम का सफल आयोजन
Crime Newsपरतावल

संदिग्धावस्था में फंदे से लटका हुआ मिला युवक का शव

संदिग्धावस्था में फंदे से लटका हुआ मिला युवक का शव
धरती पूर्वांचल की धरमौली संवाददाता
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम
सभा धरमौली में दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई गांव निवासी 22 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र रजवंत यादव ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना सोमवार लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। लोगों के कहने के अनुसार मुकेश तीन भाई में सबसे छोटा था बड़े भाई मुकेश यादव, मझले भाई सुरेश यादव पिछले 10 वर्षों से अलग अलग रहते है। मुकेश अपने पिता जी के साथ रहता था परिजनों के मुताबिक उसके पिता रजवंत यादव ने हाल ही में अपनी एक जमीन बेचकर लगभग 6 लाख प्राप्त किया था। रविवार को ही रजवंत अपनी पत्नी के साथ अपनी बेटी निर्मला के घर चले गए थे घर पे मुकेश अकेला था। सोमवार को उसकी बड़ी भाभी ने दरवाजा खुला ना देखा तो सक होने पर डायल 112 पर सूचना दी सूचना मिलते ही परतावल चौकी प्रभारी जटा शंकर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे कुछ देर बाद श्यामदेउरवा थाना अध्यक्ष अभिषेक सिंह व फोरेंसी टीम भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर घर के भीतर प्रवेश की जहां कटर के पाइप से मुकेश का शव लटकता मिला पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया पंचनामा कर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया। फिरहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया पोस्टमार्डम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Check Also
Close

[gtranslate]