Sunday 02/ 08/ 2026 

स्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किलकटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रितनगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 11 में विकास कार्यों का निरीक्षणवन महोत्सव सप्ताह में ग्रीन चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्पनव निर्मित सड़क और नाली निर्माण पर उठे सवालआंधी-तूफान से बिजली का पोल गिरा, दुर्घटना की आशंकाआईडीए सहजनवा शाखा द्वारा सीडीई एवं बेसिक इम्प्लांटोलॉजी कार्यक्रम का सफल आयोजन
महराजगंज

“एक पेड़ माँ के नाम”  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया पौधारोपण 

धरती पूर्वांचल की महराजगंज संवाददाता

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर महाराजगंज प्रभाग के पकड़ी रेंज स्थित प्राथमिक विद्यालय (प्रथम) में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “Ending Plastic Pollution – Globally” के अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के लिए गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी ,प्रभागीय वन अधिकारी , मुख्य चिकित्सा अधिकारी , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , क्षेत्रीय वन अधिकारी (Range Forest Officer), अन्य वन कर्मी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं तथा ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
गोष्ठी में वक्ताओं ने प्लास्टिक प्रदूषण की गंभीरता और उसके समाधान पर विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्परिणामों के बारे में बताया और वैकल्पिक उपायों को अपनाने की अपील की।
“एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत छात्रों एवं अभिभावकों ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधे रोपे, जिससे पर्यावरण संरक्षण को भावनात्मक रूप से जोड़ा गया।
DM महोदय ने समाज में जागरूकता लाने और प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की अपील की।
DFO महोदय ने वृक्षारोपण की महत्ता पर प्रकाश डाला और बच्चों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने के लिए प्रेरित किया।
CMO महोदय ने पर्यावरण और स्वास्थ्य के गहरे संबंध को रेखांकित किया।
BSA महोदया ने शिक्षा के माध्यम से बच्चों में पर्यावरण चेतना विकसित करने की आवश्यकता बताई।
Range Forest Officer ने पर्यावरण संरक्षण के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी, प्रभागीय वन अधिकारी, BSA, क्षेत्रीय वन अधिकारी तथा अन्य वन कर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल रहा।कार्यक्रम के समापन पर सभी ने संकल्प लिया कि वे प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे, अधिक से अधिक वृक्ष लगाएंगे और हर वर्ष “एक पेड़ माँ के नाम” अवश्य रोपित करेंगे।

Check Also
Close

[gtranslate]