अन्य समाचारपरतावलमहराजगंज
श्री श्री जन सेवा समिति 55 वर्षों से कर रहे है मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना

परतावल बाजार, महराजगंज। कप्तानगंज रोड स्थित छातीराम नहर कॉलोनी के पास श्री श्री जन सेवा समिति द्वारा विगत 55 वर्षों से मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना की परंपरा निभाई जा रही है। समिति के अध्यक्ष रामबदन सिंह के नेतृत्व में दुर्गा पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता है। पांच दशकों से अधिक समय से चली आ रही यह परंपरा क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बनी हुई है।