स्पर्श एकेडमी में हर्षोल्लास एवं संस्कारपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
अमित कुमार मिश्रा संपादक

परसा बुजुर्ग, परतावल महाराजगंज।
स्पर्श एकेडमी में भाई-बहन के प्रेम, स्नेह, विश्वास एवं पारिवारिक संस्कारों का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं तथा आपसी प्रेम और सम्मान के मूल्यों से परिचित कराना रहा।इस अवसर पर छात्राओं ने अपने सहपाठी भाइयों की कलाई पर प्रेम एवं स्नेहपूर्वक राखी बांधी तथा उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों ने भी अपनी बहनों की सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का सुंदर वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को समझाया कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सम्मान, जिम्मेदारी और विश्वास निभाने का संदेश देने वाला पर्व है। विद्यार्थियों को भारतीय त्योहारों के पीछे छिपे सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों के बारे में भी जानकारी दी गई।विद्यालय के प्रबंधक डॉ राज कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि बच्चों में संस्कार, संवेदनशीलता, अनुशासन, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें अपनी समृद्ध भारतीय संस्कृति से जोड़ते हैं।कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को आपसी प्रेम, भाईचारे, सम्मान एवं सद्भावना बनाए रखने का संदेश दिया गया।