स्पर्श एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

धरती पूर्वांचल की परतावल संवाददाता
स्पर्श एकेडमी, परसा बुजुर्ग, परतावल बाजार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रप्रेम और उत्साह का माहौल बना रहा।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. राजकुमार सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य बच्चों के हाथों में है और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार एवं राष्ट्रप्रेम की भावना भी विकसित करनी चाहिए।कार्यक्रम में विद्यालय के उमा शंकर खरवार (Academic Administrator) एवं अमित मिश्रा (Office Manager) व शिक्षकगण मनीषा पटेल, संजना राय, नेहा, सलोनी राय, समीक्षा शुक्ला, समीक्षा सिंह, प्रीति, मानसी, कल्याणी उपाध्याय एवं अमेरिका गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस की खुशी साझा की।