अक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशन

धरती पूर्वांचल की श्यामदेउरवा संवाददाता
स्नातक कला कोर्स के लिए 420 सीटें और परास्नातक के लिए 120 सीटें बी०एड० के लिए100+10 सीटें
परतावल क्षेत्र के नटवा जंगल मे संचालित होने वाले अक्षयबर सिंह मेमोरियल महाविद्यालय मे स्नातक व परास्नातक कक्षाओं मे प्रवेश के इच्छुक विघार्थी 25 अगस्त तक प्रवेश ले सकते है।
” मिशन एडमिशन”
महाविद्यालय ने एडमिशन के लिए अंतिम तिथि घोषित कर दी है।तय सीमा तक एडमिशन नही कराने पर परेशानी उठानी पड़ सकती है।
पनियरा व परतावल ब्लॉक कि सीमा पर स्थित अक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवा जंगल मे बडी संख्या में प्रवेश के लिए मारामारी रहती है।
कारण विषयों की अधिकता से लोग इसे विकल्प के रूप में तरजीह देते है।स्नातक कला वर्ग मे कुल 420 सीटों पर प्रवेश की जगह है।विषय के मे हिन्दी, समाज शास्त्र, राजनीति शास्त्र, प्राचीन इतिहास, शिक्षा शास्त्र, अर्थ शास्त्र व अग्रेजी विषय मे पढने के इच्छुक लोग यहा पर प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते है।वही स्नातकोतर कला वर्ग हिन्दी व समाज शास्त्र विषय में 120 सीटों पर प्रवेश की व्यवस्था है।ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले अभ्यर्थी इसमें प्रतिभाग कर प्रवेश ले सकते हैं।वही बी०एड० मे प्रवेश के लिए 100+10सीटों मे प्रवेश काउंसिलिंग के माध्यम से 11 अगस्त तक प्रवेश जारी है।काउंसिलिग के अलावा 17 अगस्त से 31 अगस्त तक भी प्रवेश ले सकते है।महाविद्यालय मे स्नातक व परास्नातक कला वर्ग व बी०एड० मे प्रवेश की प्रक्रिया गतिमान है।इच्छुक विघार्थी25अगस्त तक अपना प्रवेश कराना सुनिश्चित करें प्रार्चाय डॉ हरे कृष्ण सिंह
मिशन एडमिशन के तहत तय सीमा तक एडमिशन करा सकते है।
प्रबंधक कृष्ण मोहन सिंह बबलू ,इन सभी विषयों में पढने के इच्छुक लोग यहां पर प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते है।
निदेशक अम्बरीष मल्ल