Wednesday 16/ 09/ 2026 

स्पर्श एकेडमी में हर्षोल्लास एवं संस्कारपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन पर्वपूर्व जनप्रतिनिधियों को विधायक-सांसद की भांति पेंशन देने की मांगस्पर्श एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसपकड़ी रेंज में 24 घंटे में मगरमच्छ ‘उर्वशी’ का सफल रेस्क्यूपकड़ी रेंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कटान करते एक अभियुक्त गिरफ्तारस्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किलकटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रित
अन्य समाचारमहराजगंज

कटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रित

धरती पूर्वांचल की महराजगंज संवाददाता

पकड़ी रेंज, सोहागीबरवा वन्यजीव प्रभाग

पकड़ी रेंज के अंतर्गत कटहरा सेक्शन के ग्राम कटहरा स्थित एक मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखाई देने की सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग की टीम तत्काल सक्रिय हो गई। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया।

वन कर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा भीड़ एकत्र न करने की अपील की। टीम द्वारा लगातार निगरानी एवं आवश्यक प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप तेंदुआ सुरक्षित रूप से जंगल की ओर लौट गया। पूरे अभियान के दौरान किसी भी व्यक्ति अथवा वन्यजीव को कोई क्षति नहीं हुई।वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि कहीं भी वन्यजीव दिखाई दे तो घबराएं नहीं, न ही उसे घेरने या उकसाने का प्रयास करें। ऐसी स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचना दें ताकि प्रशिक्षित टीम समय पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर सके।

वन विभाग मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने तथा वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए निरंतर सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

Check Also
Close

[gtranslate]