अन्य समाचारपरतावल
नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 11 में विकास कार्यों का निरीक्षण

परतावल, नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 11 में प्रारंभ हुए विकास कार्यों का समाजसेवी राजन वर्मा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, समयबद्धता तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
राजन वर्मा ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था से कहा कि विकास कार्य पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किए जाएं, ताकि वार्डवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों की लगातार निगरानी की जाएगी तथा जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे और उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।