Saturday 31/ 10/ 2026 

श्री श्री जन सेवा समिति 55 वर्षों से कर रहे है मां दुर्गा की मूर्ति स्थापनाहरियाली की ओर बढ़ते कदम: ग्रीन चौपाल ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशमिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने संभाली विद्यालय की कमान, कुमारी संगम बनीं एक दिन की प्रधानाचार्यपुण्यतिथि पर याद किऐ गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अक्षयबर सिंहइलेक्ट्रिक वाहन समय की जरूरत, बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहायकनिर्माण में अनियमितता को लेकर लोगों में आक्रोशस्पर्श एकेडमी में हर्षोल्लास एवं संस्कारपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन पर्वपूर्व जनप्रतिनिधियों को विधायक-सांसद की भांति पेंशन देने की मांगस्पर्श एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसपकड़ी रेंज में 24 घंटे में मगरमच्छ ‘उर्वशी’ का सफल रेस्क्यू
अन्य समाचार

नव निर्मित सड़क और नाली निर्माण पर उठे सवाल

अमवा रपोर्टर विवेक शर्मा

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर उपाध्याय में पंचायत भवन तक पहुंचने वाली नव निर्मित सड़क एवं नाली निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क और नाली का निर्माण हाल ही में कराया गया है, लेकिन निर्माण कार्य में अनियमितताएं स्पष्ट दिखाई दे रही हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार कहीं सड़क का स्तर नीचे है तो कहीं नाली सड़क से ऊंची बनी हुई है, जिससे आवागमन में कठिनाई हो रही है। विशेष रूप से साइकिल एवं मोटरसाइकिल चालकों को दुर्घटना से बचते हुए सावधानीपूर्वक गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थिति आम जनता के लिए जोखिमपूर्ण बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

Check Also
Close

[gtranslate]