Saturday 01/ 08/ 2026 

स्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किलकटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रितनगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 11 में विकास कार्यों का निरीक्षणवन महोत्सव सप्ताह में ग्रीन चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्पनव निर्मित सड़क और नाली निर्माण पर उठे सवालआंधी-तूफान से बिजली का पोल गिरा, दुर्घटना की आशंकाआईडीए सहजनवा शाखा द्वारा सीडीई एवं बेसिक इम्प्लांटोलॉजी कार्यक्रम का सफल आयोजन
अन्य समाचारगोरखपुर

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला जेल गोरखपुर में आईडीए सहजनवा शाखा द्वारा दंत स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित

 

धरती पूर्वांचल की गोरखपुर संवाददाता

गोरखपुर, 31 मई 2026 विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) सहजनवा शाखा द्वारा जिला जेल, गोरखपुर में एक विशेष दंत परीक्षण एवं तंबाकू निषेध जागरूकता शिविर (CDH Camp) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों एवं जेल कर्मचारियों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों, मुख कैंसर की रोकथाम तथा मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।शिविर में उपस्थित चिकित्सकों द्वारा दंत परीक्षण, मौखिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, ओरल हाइजीन शिक्षा तथा आवश्यकतानुसार आगे के उपचार हेतु रेफरल की सुविधा प्रदान की गई। प्रतिभागियों को तंबाकू एवं धूम्रपान से होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में डॉ. डब्ल्यू. रहमान, डॉ. मनु गुप्ता एवं उनकी टीम की सक्रिय भूमिका रही। साथ ही आईडीए सहजनवा शाखा के युवा चिकित्सकों डॉ. अरुंधिका शर्मा, डॉ. विश्वदीप सिंह एवं डॉ. सिमरन यादव ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए शिविर को सफल बनाया।आईडीए सहजनवा शाखा के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज में दंत स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने एवं तंबाकू मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।शाखा की ओर से सभी चिकित्सकों, सहयोगियों एवं जिला जेल प्रशासन को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु धन्यवाद एवं बधाई दी गई।अध्यक्ष डॉ मार्कण्डेय गुप्ता ,सचिव डॉ. राज कुमार सिंह, आईडीए सहजनवा शाखा,गोरखपुर

Check Also
Close

[gtranslate]