Wednesday 16/ 09/ 2026 

स्पर्श एकेडमी में हर्षोल्लास एवं संस्कारपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन पर्वपूर्व जनप्रतिनिधियों को विधायक-सांसद की भांति पेंशन देने की मांगस्पर्श एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसपकड़ी रेंज में 24 घंटे में मगरमच्छ ‘उर्वशी’ का सफल रेस्क्यूपकड़ी रेंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कटान करते एक अभियुक्त गिरफ्तारस्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किलकटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रित
अन्य समाचारमहराजगंज

कटहरा वन चौकी पर मानव–वन्यजीव संघर्ष एवं वन संरक्षण विषयक चौपाल आयोजित

 

धरती पूर्वांचल की महराजगंज संवाददाता

महराजगंज, 27 मई / वन विभाग के सोहागीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत पकड़ी रेंज की कटहरा वन चौकी पर बुधवार को मानव–वन्यजीव संघर्ष, वन एवं वन्यजीव संरक्षण तथा ग्रामीण जनसमस्याओं के संबंध में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उन्हें मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं से बचाव, वन्यजीवों के प्रति जागरूकता, जंगल एवं पर्यावरण संरक्षण तथा अवैध कटान की रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। वन विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया।अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी वन्यजीव की सूचना तत्काल वन विभाग को दें तथा किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों एवं वन विभाग के बीच समन्वय स्थापित करना तथा वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।चौपाल कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी श्री राजेंद्र निरंजन सुर्वे, क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री सुशांत मणि त्रिपाठी, वन दरोगा श्री गौरव त्रिपाठी, श्री विपुल मिश्रा, श्री बृजेश चौहान, श्री रामानंद मौर्य, वन रक्षक श्री दीपक साहनी, श्री विक्रांत सिंह सहित अन्य वनकर्मी उपस्थित रहे।

Check Also
Close

[gtranslate]