अन्य समाचार
छपिया चौराहा पर NH 730 मार्ग पर नाली का ढक्कन टूटा, हादसे का खतरा

संवाददाता छपिया बाजार
छपिया चौराहा पर NH 730 सड़क के किनारे बनी नाली का ढक्कन टूट जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार अब तक कई राहगीर इस खुले नाली में गिर चुके हैं, जिससे गंभीर हादसे की आशंका बनी हुई है।इस संबंध में विश्वनाथ, शिव हरी मिश्रा एवं अजय गुप्ता ने प्रशासन से मांग की है कि टूटे हुए नाली के ढक्कन को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते नाली पर ढक्कन नही लगा तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।