परतावल शिव मंदिर पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

धरती पूर्वांचल की, परतावल
परतावल कस्बा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आज भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचने लगे। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।मंदिर परिसर में “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन एवं मंदिर समिति द्वारा व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा एवं स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा गया।श्रद्धालुओं में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की संख्या अधिक रही। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तों का आवागमन बना रहा।परतावल कस्बा ,शिव मंदिर के अध्यक्ष कृष्णा जसरापुरिया ने कहा कि यह मंदिर प्राचीन समय से यहां के लोगों का आस्था का केंद्र बना हुआ है।