Sunday 02/ 08/ 2026 

स्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किलकटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रितनगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 11 में विकास कार्यों का निरीक्षणवन महोत्सव सप्ताह में ग्रीन चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्पनव निर्मित सड़क और नाली निर्माण पर उठे सवालआंधी-तूफान से बिजली का पोल गिरा, दुर्घटना की आशंकाआईडीए सहजनवा शाखा द्वारा सीडीई एवं बेसिक इम्प्लांटोलॉजी कार्यक्रम का सफल आयोजन
पुरस्कार

प्राचीन योगीबीर बाबा स्थान पर भव्य भजन-कीर्तन व विशाल भंडारे का आयोजन

 

धरती पूर्वांचल की परतावल संवाददाता
ग्राम सभा नन्दना महूअवा महूई में स्थित प्राचीन योगीबीर बाबा के पावन स्थान पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दिन में भजन-कीर्तन से हुई, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु योगीबीर बाबा के जयकारों में लीन नजर आए।
शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में साधु-संतों का आगमन हुआ। वहीं, आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्था अत्यंत सुव्यवस्थित रही, जिससे सभी श्रद्धालुओं को सहजता से प्रसाद प्राप्त हुआ।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मतलब गिर साधु एवं शंभू रावत की विशेष भूमिका रही। दोनों ने वर्षों पुरानी इस धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजन को और भी भव्य स्वरूप प्रदान किया। आयोजन में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी सुधीर चन्द्र पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, मोहन सिंह,जयहिंद कनौजिया, इंद्रेश सिंह, रविन्द्र सिंह, राजू बाबा एवं दिग्विजय सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Check Also
Close

[gtranslate]