स्पर्श एकेडमी में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

धरती पूर्वांचल की परतावल संवाददाता
परसा बुज़ुर्ग, परतावल पुरैना रोड स्थित स्पर्श एकेडमी में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ. राज कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अनुशासन का संदेश दिया।इस अवसर पर निदेशक डॉ. राज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व, संविधान की गरिमा तथा नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन का होना अत्यंत आवश्यक है।कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें उमा शंकर खरवार, नेहा, संजना राय, कल्याणी उपाध्याय, विजय लक्ष्मी शुक्ला, अमित मिश्रा, अमेरिका गुप्ता (डब्लू), प्रीति यादव, प्रियंका सिंह, अमृता, मनीषा पटेल, बिंदेश्वरी मिश्रा एवं मोहसिन प्रमुख रूप से शामिल रहे।
