Sunday 02/ 08/ 2026 

स्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किलकटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रितनगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 11 में विकास कार्यों का निरीक्षणवन महोत्सव सप्ताह में ग्रीन चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्पनव निर्मित सड़क और नाली निर्माण पर उठे सवालआंधी-तूफान से बिजली का पोल गिरा, दुर्घटना की आशंकाआईडीए सहजनवा शाखा द्वारा सीडीई एवं बेसिक इम्प्लांटोलॉजी कार्यक्रम का सफल आयोजन
अन्य समाचारपरतावल

परतावल में एनएच-730 पर जानलेवा गड्ढा, हादसे का खतरा बढ़ा

नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 15 महंत अवैद्यनाथ नगर में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर एक बड़ा और गहरा गड्ढा लोगों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। यह मार्ग परतावल से पूर्व दिशा में कप्तानगंज तथा पश्चिम दिशा में पनियरा होते हुए कैंपियरगंज की ओर जाता है, जिस पर प्रतिदिन भारी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है।
यह गड्ढा नाले के पास सड़क के किनारे बना हुआ है। शीतलहर और खराब मौसम के चलते दृश्यता कम होने पर यहां किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार इस समस्या की ओर ध्यान दिलाए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसी मार्ग से संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का रास्ता भी गुजरता है, जो वार्ड नंबर 11 स्वतंत्रता सेनानी नगर को जोड़ता है। ऐसे में राहगीरों को रोजाना जान जोखिम में डालकर इस सड़क से गुजरना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गड्ढे की मरम्मत कराई जाए और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि किसी अनहोनी से पहले समस्या का समाधान हो सके।

Check Also
Close

[gtranslate]