परतावल
स्पर्श एकेडमी में खेलकूद प्रतियोगिता का चौथा दिन सफलता पूर्वक संपन्न

धरती पूर्वांचल की परतावल संवाददाता
स्पर्श एकेडमी, परसा बुजुर्ग परतावल बाज़ार द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आज अपने चौथे दिन में उत्साहपूर्ण माहौल के साथ संपन्न हुई। पिछले तीन दिनों की तरह आज भी विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया और पूरे मैदान में जोश और ऊर्जा दिखाई दी।
प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, रस्साकशी सहित कई प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना, टीमवर्क और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। विजेताओं को समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।