Sunday 02/ 08/ 2026 

स्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किलकटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रितनगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 11 में विकास कार्यों का निरीक्षणवन महोत्सव सप्ताह में ग्रीन चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्पनव निर्मित सड़क और नाली निर्माण पर उठे सवालआंधी-तूफान से बिजली का पोल गिरा, दुर्घटना की आशंकाआईडीए सहजनवा शाखा द्वारा सीडीई एवं बेसिक इम्प्लांटोलॉजी कार्यक्रम का सफल आयोजन
गोरखपुर

IDA Sahjanwa Branch द्वारा दन्त एवं मुख स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन

 

धरती पूर्वांचल की गोरखपुर संवाददाता

गोरखपुर | 21 नवम्बर 2025 IDA Sahjanwa Branch द्वारा Sanskriti Public School, दिव्या नगर, रानीडीहा में एक विशाल दन्त एवं मुख स्वास्थ्य जाँच शिविर (Dental & Oral Screening Camp) का सफल आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 500 बच्चों की Dental Screening की गई। शिविर के दौरान बच्चों को दाँतों की सही देखभाल, नियमित ब्रशिंग की तकनीक, मौखिक स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके साथ ही सभी बच्चों को टूथपेस्ट एवं ओरल हेल्थ किट भी वितरित की गई, जिससे उन्हें दन्त स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके।IDA Sahjanwa Branch के अध्यक्ष डॉ. मार्कण्डेय गुप्ता ने कहा कि बच्चों में प्रारंभिक स्तर पर दन्त स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना अत्यंत आवश्यक है ताकि भविष्य में गंभीर दन्त रोगों से बचाव किया जा सके।
President elect Dr Raj Kumar Singh ने बताया कि जो बच्चों के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वस्थ दाँत न केवल सुंदर मुस्कान का प्रतीक होते हैं, बल्कि सम्पूर्ण शरीर के स्वास्थ्य से भी सीधे जुड़े होते हैं।वहीं सचिव डॉ. डब्ल्यू. रहमान ने बताया कि ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।यह शिविर समाज के प्रति IDA Sahjanwa Branch की सेवा भावना और जनस्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता का एक सराहनीय उदाहरण रहा।

Check Also
Close

[gtranslate]