Sunday 02/ 08/ 2026 

स्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किलकटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रितनगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 11 में विकास कार्यों का निरीक्षणवन महोत्सव सप्ताह में ग्रीन चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्पनव निर्मित सड़क और नाली निर्माण पर उठे सवालआंधी-तूफान से बिजली का पोल गिरा, दुर्घटना की आशंकाआईडीए सहजनवा शाखा द्वारा सीडीई एवं बेसिक इम्प्लांटोलॉजी कार्यक्रम का सफल आयोजन
पुरस्कार

एपीएम एकेडमी, पिपरालाला, महाराजगंज के दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन

 

धरती पूर्वांचल की श्यामदेउवा संवाददाता

एपीएम एकेडमी, पिपरालाला, महाराजगंज में दिनांक 22 नवंबर 2025 को वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की माननीया कुलपति प्रो. पूनम टंडन जी उपस्थित रहेंगी । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गोरखपुर के महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव भी पधारेंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा विद्यार्थियों को खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के महत्व पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया जाएगा।स्पोर्ट्स मीट के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राएँ विभिन्न खेल गतिविधियों, मार्च पास्ट तथा चयनित प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन हेतु विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। विद्यालय के निदेशक श्री रूपेश कुमार श्रीवास्तव जी ने बताया कि यह वार्षिक खेल महोत्सव विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा उनमें टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को सुदृढ़ करता है।स्पोर्ट्स मीट का समापन समारोह 23 नवम्बर 2025 को प्रतिष्ठित अतिथियों डॉ. पी. सी. शाही तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्रीमती रीता मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा। समापन अवसर पर दोनों अतिथि विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि इस वर्ष स्पोर्ट्स मीट में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, शॉट पुट, कबड्डी, हाई जंप, लॉन्ग जंप, थ्रोबॉल, टग ऑफ वॉर सहित जलेबी रेस, लेमन रेस, कैंडी रेस, रिले रेस और बॉल कलेक्शन रेस जैसी विविध प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी सिद्ध होगा और उन्हें खेल व शिक्षा दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। स्पोर्ट्स मीट के उद्घाटन और समापन समारोह में अभिभावकों, स्थानीय नागरिकों तथा विशिष्ट जनों की सम्मानित उपस्थिति रहेगी।

Check Also
Close

[gtranslate]